फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सफाई सुपरवाइजर से अभद्रता पर मेडिकल अस्पताल में हंगामा, किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
मेडिकल कालेज अस्पताल के एलटू में एकत्र सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सफाई सुपरवाइजर के साथ ठेकेदार की ओर से अभद्रता किए जाने के विरोध में शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे सफाई व्यवस्था ठप हो गई। जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहा।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों का आरोप है कि समय से मानदेय भुगतान न होने की शिकायत करने पर ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आक्रोशित सफाई कर्मियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्य बहिष्कार की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें शांत कराया और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने दोबारा सफाई कार्य शुरू किया, तब जाकर अस्पताल की व्यवस्था सामान्य हो सकी। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि समय से मानदेय भुगतान और कर्मचारियों के सम्मान का ध्यान नहीं रखा गया तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अवधेश मिश्रा, सूरज, विमलेश सोनी, शिव कुमारी, दिनेश सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें