फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मारपीट में घायल शख्स की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के घुवास कलां गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह जिला अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन

घटना के बाद उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। आजाद समाज पार्टी ने इस मामले में एडीएम को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। घुवास कलां गांव में शनिवार की रात पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।
इसमें एक पक्ष से गुड्डू, दिनेश और निर्मला को चोट आई थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान गुड्डू ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन उग्र हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉक्टर-कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। घटना की सूचना पाकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।
पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि गुड्डू को शाम से ही पेट में काफी दर्द हो रहा था। उसके परिजन बार-बार डाॅक्टरों से गुहार लगा रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। उपचार सिर्फ नर्सों के सहारे छोड़ दिया गया था।
समय से समुचित उपचार न मिलने से ही गुड्डू की मौत हुई है। हंगामे की सूचना पर पहुंचे लोढ़ी चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
अस्पताल से निकलकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां एडीएम सहदेव मिश्र को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराने और दोषी डाॅक्टरों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें