फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डंपर की टक्कर से ऑटो पलटा, सिपाही समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव में डंपर की चपेट में आने से ऑटो पलट गया। हादसे में एक पुलिसकर्मी और दो चौकीदार और चालक घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करमा पुलिस ने सोमवार को गांजा पकड़ा था। उसे कोर्ट में पेश करने के लिए टेंपो से लेकर राॅबर्ट्सगंज जा रहे थे। मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर खैराही चट्टी के पास एक डंपर ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे ऑटो पलट गया। हादसे में सिपाही सूर्या, चौकीदार बृजेश भारती और जय किशन को गंभीर चोट आई। टेंपो चालक भी घायल हुआ। सूचना पर सीओ सिटी डॉ. चारू द्ववेदी और करमा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें