बरेला महादेव मंदिर में श्रीराम कथा श्रवण करने उमड़ी भक्तों की भीड़। स्रोत मंदिर प्रशासन
- फोटो : मटेरा इलाके में बारिश में भीगी सफल को सुखाते किसान।
सोनभद्र। रॉबट्सगंज नगर से सटे बरेला महादेव मंदिर में श्रीअभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ और संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञाचार्य पं.सौरभ भारद्वाज ने नारद मोह प्रसंग सुनाकर देवी शिवानी ने श्रोताओं को भाव विभोर किया। श्रीरामचरितमानस की चौपाई कथा जो सकल लोक हितकारी का भावार्थ बताते हुए कहा कि माता पार्वती ने भगवान शंकर से लोक कल्याणकारी कथा सुनने का आग्रह किया था। इसके बाद भगवान शिव ने श्रीराम जन्म के कारणों का वर्णन किया। इस मौके पर राम गिरी, श्याम सुंदर पांडेय, जितेंद्र त्रिपाठी, साधना चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।