इस मौके पर ओबरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. दीपक कुमार, महाप्रबंधक-सी पीसी अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता इं. अच्युतेश कुमार के साथ अन्य अधिकारी-कर्मचारी और दुसान पावर सिस्टम के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि शीघ्र ही इकाई की वाणिज्यिक कमीशनिंग हो जाएगी। इसके बाद इकाई से प्रदेश को 660 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति होने लगेगी।
इससे ओबरा परियोजना अपनी बी परियोजना के साथ सी परियोजना से विद्युत उत्पादन करते हुए विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने लगेगी। ओबरा सी की दूसरी इकाई का कार्य भी अंतिम चरण में है। इस इकाई के भी पूर्ण होने के बाद प्रदेश को 660 मेगावाट की अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति का भी मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।