फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार के लिए दलित हों एकजुट

Thu, 18 Dec 2014 10:59 PM IST
संवाददाता अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बीना परियोजना परिसर स्थित श्रमिक मनोरंजनालय कक्ष में बुधवार को कोल इंडिया एससी/एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) का क्षेत्रीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ।
विज्ञापन


इसमें मुख्य अतिथि आरएस राम ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण को लेकर हुए संघर्र्ष में संगठन का अहम योगदान रहा है। अब भी कई मांगें लंबित हैं। जिसको लेकर सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

 राष्ट्रीय महामंत्री परमहंस प्रसाद  ने सरकार से निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग की। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व सीजीएम (एमपी/आईआर) कोल इंडिया एवं सिस्टा के राष्ट्रीय संस्थापक आरएस राम,
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार और महामंत्री परमहंस प्रसाद ने डा. भीमराव अंबेडकर और क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन के जरिए कोल इंडिया के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक सूत्र में बांधने में सफलता मिली है।

पदोन्नति में आरक्षण को लेकर हुए संघर्र्ष में भी संगठन का अहम योगदान रहा है। अब भी कई मांगें लंबित हैं। जिसको लेकर सभी को एकजुटता का परिचय देना होगा।

विशिष्ट अतिथि सुबोध कुमार ने आरक्षण को दलितों का मूल अधिकार बताया। कहा कि इसे बनाए रखने के लिए एकता बनाए रखना जरूरी है। राष्ट्रीय महामंत्री परमहंस प्रसाद  ने सरकार से निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग की।

 अध्यक्षता प्रभारी स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) जयंत सुमनलता डेहरिया और संचालन बाबूलाल चौधरी ने किया। इस मौके पर जयंत तारकेश्वर प्रसाद, बीएल राम, नीना होरो, पीके मुंडा, केके जोशी, बीना डीडी राम आदि थे।
विज्ञापन


 अध्यक्ष संजय पासवान, अशोक, वीरेंद्र कुमार, बेचूलाल, एसएस पोर्ते, केके राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें