फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छह करोड़ से मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन के पास बनेगा अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन-सिंगरौली रेलमार्ग स्थित मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन के पास करीब छह करोड़ की लागत से रेलवे अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। रेलवे बोर्ड से निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए धनराशि भी जारी हो गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के रेल प्रतिनिधि श्रीकृष्ण गौतम ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 जनवरी 2024 को धनबाद रेल मंडल सांसद बैठक में मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन के समीप (खंभा संख्या 168/4) के पास अंडरपास बनाए जाने का प्रस्ताव दिया था। इस पर धनबाद रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्माण कराए जाने का लिखित आश्वासन दिया था। पिछले माह 13 सितंबर को हाजीपुर (बिहार) स्थित पूर्व मध्य रेलवे कार्यालय में अपर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार से भी मुलाकात के दौरान अंडरपास निर्माण की मांग रखी थी। धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने गौतम को लिखित में सूचित किया है कि कार्य का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति हो गई है। 15 दिन पहले बजट भी मिल गया है। उन्होंने बताया कि करीब छह करोड़ रुपये की लागत से मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर हाजीपुर जोन को भेजा जा रहा है। अंडरपास निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के गौरीशंकर तिवारी, अनिल, नीरज, बसंती देवी, राजकुमार आदि ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
बता दें कि मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन के पास लंबे समय से अंडरपास बनाए जाने का मांग लंबे समय से किया जा रहा है। अंडरपास बनने से आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी। अभी लोगों को बरसात के दिनों में शादी-विवाह एवं चिकित्सा आदि कार्यों के लिए दूसरी तरफ जाने के लिए कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ता था। अब यह बड़ी बाधा खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें