फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, बाल- बाल बचे लोग

विज्ञापन
कोन स्थित शराब की दुकान में घूसा अनियंत्रित ट्रैक्टर। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोन। स्थानीय बस स्टैंड स्थित शराब की दुकान मेें बृहस्पतिवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक घुस गया। इससे वहां खेल रहे दो बच्चे बाल-बाल बच गए। चालक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार कोन विण्ढमगंज मार्ग पर शाम करीब पौने पांच बजे कोन की ओर से मां अमिला पेट्रोल पंप की ओर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर जा रही थी कि अचानक शराब दुकान के पास चालक सड़क पर गिर गया, जिससे चालक छोटेलाल पुत्र विश्वनाथ निवासी खेमपुर घायल हो गया। चालक को गिरते ही अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, जिससे वहां खेल रहे दो बच्चे बाल-बाल बच गए। खबर होते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैक्टर को पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें