फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप पलटी,19 घायल

Mon, 20 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोल डिपो के समीप मोड़ पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप पर सवार 19 लोग घायल हो गए। घायलों को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों खोतो महुआ निवासी जगदीश (65), देवनरायन (50) एवं चपकी निवासी नधीर (65) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद
विज्ञापन

जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बभनी थाना क्षेत्र के खोतो महुआ गांव से धनसिंह के लड़के का सूई-बरोखी (लड़की की छेकाई की रस्म के लिए) लेकर पिकअप से सोमवार को घघरी गांव में शिवप्रसाद के घर सभी जा रहे थे। खोतोमहुआ से जैसे ही पिकअप कोल डिपो के पास पहुंची मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। घायलों खोतोमहुआ निवासी जगदीश (65), देवनरायन (50), रामऔतार (50), रामदेव (53), रामचंद्र (38), मनभुखन (48), रामप्रसाद (36), राजनरायन (50), रामदुलारे (46), रामदास (50), देवीदयाल (20), रामसिंह (65), अमृतलाल (30), धनसिंह (50), विनोद कुमार (25), अमीर सिंह (38), चपकी निवासी नधीर (65), घघरी निवासी रामप्रसाद (56) तथा बजिया निवासी मनरूप (55) को घायलावस्था में बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों देवनरायन, नधीर तथा जगदीश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने पिकअप को थाने पर ले जाकर खड़ा करा दिया है, जबकि चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें