फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनियंत्रित कार नाले में गिरी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा-रेणुकूट मार्ग के बैरपान के समीप धनखड़ मोड़ पर रविवार की सुबह एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बड़े नाले में जा गिरी। इस दौरान कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बैढ़न निवासी झुन्ना लाल सोनी अपनी पत्नी अमृता सोनी और भाभी सरला सोनी को रेणुकूट निजी अस्पताल में उपचार के लिए गए थे। वहां से लौट रहे थे। बैरपान के आगे बढ़कर धनखड़ मोड़ के पास पहुंचे तो कार का इंजन अचानक बंद होने के कारण स्टेयरिंग लॉक हो गई और कार अनियंत्रित होकर बगल के नाले में जा गिरी।
इस दौरान सभी कार सवार घायल हो गए। घटना देख राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सभी घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस से डिबुलगंज के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चालक झुन्नालाल के सिर में गहरी चोट होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें