फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, बल बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी पर शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित कार करीब 40 फिट गहरी खाईं में जा गिरी। संयोग अच्छा रहा कि कार सवार दो व्यक्ति बाल-बाल बच गये। बताया जा रहा है कि ग्राम रजखड़ निवासी अवधेश कुमार मौर्या अपने एक साथी के साथ शुक्रवार की देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे। गाड़ी रजखड़ घाटी के चौथे मोड़ पर पहुंची ही थी कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने साइड दबा दिया। जिसके कारण चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार चालीस फिट गहरी खाई में चली गयी। संयोग अच्छा रहा कि कार का दोनों एयर बैग खुल गया। कार में आगे सवार दोनों व्यक्ति बाल-बाल बच गये। उन्हें कोई चोट नही आई। सुबह कार को गहरी खाईं से बाहर निकाले जाने के तरकीब में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें