महुली क्षेत्र क हीराचक गांव में दुर्घटना स्थल पर लगी भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में शुक्रवार को अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें दुद्धी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां अताउल्लाह (20) की मौत हो गई।
विंढमगंज थाना क्षेत्र हुमैलदोहर गांव निवासी इरशाद (32) अपने चचेरे भाई अताउल्लाह (20) के साथ बोलेरो टीयूवी में सवार होकर अपनी बेटी को ब्लड डोनेट करने के लिए सीएचसी दुद्धी आ रहे थे। महुली के हीराचक गांव पहुंचते ही एक हाईवा को बचाने में बोलेरो अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ में टकरा गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। बोलेरो से घायलों को निकाल कर सीएचसी दुद्धी भेज दिया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चेचेरे भाई की मौत हो गई।