फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। बिल्ली चढ़ाई के समीप शुक्रवार की सुबह ओबरा-चोपन मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक परियोजना कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में मृतक की पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ओबरा तापीय परियोजना में आपरेटर के पद पर कार्यरत मो. मुर्तजा अपने बोलेरो में पत्नी साजिदा व भतीजी मरियम तथा फातिमा को लेकर स्वयं गाड़ी चलाते हुए अनपरा में रह रहे दामाद के पास ईद मनाने के लिए जा रहे थे। ओबरा से निकलने के बाद लगभग चार किमी दूर स्थित बिल्ली चढ़ाई पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में परियोजना कर्मी मो. मुर्तजा 55 निवासी 4 प्रथम 28 ओबरा कालोनी समेत चार घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस ने मौके पर घायलों को परियोजना अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने मुर्तजा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल लोगो की प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज के लिए रेफर दिया। मृतक मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें