फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी और भतीजे को लेकर बाजार गया था शख्स, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; एक झटके में चली गई दो की जान

Tue, 13 May 2025 04:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में सड़क हादसा हुआ, जिसमें चाचा- भतीजे की मौत हो गई। जबकि बेटी घायल है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत हो गई। मासूम भतीजे को लेकर युवक सामान खरीदने निकला था। बेकाबू कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी बेटी भी जख्मी हुई है। उसका निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


ये है मामला
हिंदुआरी गांव निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह (37) सोमवार की देर शाम अपनी बेटी सौम्या (6) व भतीजे कार्तिकेय (ढाई साल) को लेकर बाइक से सामान खरीदने के लिए निकले थे। हिंदुआरी मोड़ के पास सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। 

जोरदार टक्कर से जितेंद्र, सौम्या और कार्तिकेय को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र प्रताप और कार्तिकेय को मृत घोषित कर दिया। सौम्या की भी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: बांग्लादेशियों और रोहिंग्या के सत्यापन के लिए बंगाल जाएगी वाराणसी पुलिस, पहलगाम हमले के बाद बढ़ी सक्रियता

परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जितेंद्र प्रताप के भाई जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। सपा सांसद छोटेलाल खरवार, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नेता लोकपति पटेल, भाजपा विधायक डॉ. अनिल मौर्य, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत सहित अन्य लोगों ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम कराते हुए उन्हें सौंप दिया गया है। कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें