फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम करीब पांच बजे बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक से रेणुकूट की तरफ से बभनी मोड़ की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन


गौरव तिवारी (30) पुत्र स्व.राधामोहन तिवारी निवासी चक चपकी और इसी गांव का प्रेमकुमार पुत्र जयबीर बाइक से रेणुकूट की तरफ से बभनी मोड़ की तरफ जा रहे थे। बाइक जैसे ही पेट्रोल पंप के पास मोड़ के करीब पहुंची, इसी समय छत्तीसगढ़ की तरफ से रेणुकूट की ओर जा रही बस से टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे और सिर में गहरी चोटें आईं। बस लेकर चालक भाग गया। ग्रामीणों ने सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही घर के लोग सीएचसी पहुंच गए। घर पर चीख-पुकार मच गई। गौरव तिवारी को एक लड़का करीब 10 वर्ष का है। जबकि प्रेम के तीन बच्चे हैं। प्रेम इंडियन बैंक चपकी में संविदा पर चपरासी के रूप में तैनात था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।


दोनों घटनास्थल पर पूर्व में हो चुकी है कई घटनाएं



संवाद न्यूज एजेंसी



बभनी। रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर न्यू इंडियन पेट्रोल पंप के पास अब तक दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। इसके साथ ही अम्बिकापुर-बभनी मुख्य मार्ग पर पिपराखांड में ब्रेकर के पास भी दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को भी बभनी क्षेत्र के पिपराखांड पेट्रोल पंप के आगे ब्रेकर के पास सूरजमणी निवासी भीसूर की मौत हो गई तथा बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर न्यू इंडियन पेट्रोल पंप मोड़ पर दो लोगों गौरव तिवारी तथा प्रेमकुमार की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को काला दिन साबित हुआ। लोगों का कलेजा दहल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें