फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद चोपन सीएचसी में लगी लोगों की भीड़। -जागरूक पाठक
विज्ञापन
चोपन/सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के पटवध में रविवार की शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार गोविंद उर्फ अरविंद (32) और राजू (27) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिंदूरिया गांव निवासी गोविंद और राजू रविवार को किसी काम से रॉबर्ट्सगंज नगर गए थे। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पटवध ग्राम पंचायत में बसकटवा मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा ने बाइक को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे दोनों बाइक सवार हाइवा के पहिए के नीचे आ गए। इससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। चोपन थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने बताया कि शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें