फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव के समीप सोमवार को अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे गिर पड़ी। इस हादसे में बाइक सवार अंगद यादव (21) और अमन पाठक (22) की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार की अपरान्ह करीब तीन बजे तेंदू की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक मधुुपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में बहुअरा के समीप अचानक बाइक बेकाबू हो गई और सड़क के किनारे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के पसही गांव निवासी राजन (21), अमन पाठक (22) और अंगद यादव (21) गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर संदीप ने अंगद को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन पाठक की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि बाइक स्पीड अधिक होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें