फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी जिले की दो महिला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। पंचायतों के विकास में बेहतर भागीदारी निभाने पर जिले की दो महिला प्रधानों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। दोनों प्रधान राजपथ पर होने वाले समारोह में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


इसमें रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ऊंचडीह की ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी भी शामिल हैं। पंचायती राज मंत्रालय से सभी जिलों से एक-एक प्रधान का नाम मांगा गया था। डीपीआरओ कार्यालय ने अर्चना त्रिपाठी का नाम प्रस्तावित किया था। ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं। अब गणतंत्र दिवस समारोह का वह हिस्सा बनेंगी। उन्होंने इस पर खुशी जताते हुए आभार जताया है। वहीं दुद्धी ब्लॉक के मलदेवा गांव की प्रधान सीता जायसवाल भी समारोह में शामिल होंगी। प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने बताया कि बीते दो साल से गांव में कई विकास कार्य कराए गए हैं। इसमें विद्यालय का पूर्ण रूप से कायाकल्प, आरआरसी सेंटर, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, नाली एवं सड़क निर्माण प्रमुख है। गांव का बजट कम होने के बावजूद प्रधान के अतिरिक्त प्रयासों से विकास कार्यों के बूते गांव ने अलग पहचान बनाई है। अब गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रण मिलने से ग्रामीण खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें