फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओबरा परियोजना की दो इकाइयां बंद, गहराया बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा-बी तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली दो इकाइयां तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गईं। इकाइयों के बंद होने से बिजली संकट गहरा गया। परियोजना के अधिकारी इकाइयों को लाइट अप करने में जुटे हुए हैं। परियोजना सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात 10.45 बजे आईडी फैन में आई खराबी के कारण 200 मेगावाट क्षमता वाली 11वीं इकाई बंद हो गई। इकाई के बंद होते ही अभियंताओं ने आई खराबी को दूर कर इकाई को पुनः लाइटअप करने के प्रयास शुरू कर दिए। इसके चालू होने से पहले ही बृहस्पतिवार की सुबह 7.14 बजे ब्वॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण परियोजना की 9वीं इकाई भी बंद हो गई। बृहस्पतिवार की शाम तक बंद हुई दोनों इकाइयों के बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें