फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली निगम की मनमानी पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी समस्याएं रखीं। जन चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के नाम पर बिजली निगम की ओर से लगातार परेशान किया जा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत पत्र सौंपते हुए मनमाने बिल जारी करने का आरोप लगाया। बताया कि जिन घरों में मात्र चार-पांच सीएफएल बल्ब जलते हैं, वहां भी दो से तीन लाख रुपये तक का बिल भेज दिया गया है। इस पर मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली निगम की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। मोर्चा संयोजक ने लोगों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करेगा। इस मौके पर रवि चौहान, धीरज कनौजिया, सुरेंद्र कुमार, रोहित जाटव, किशन कुमार, भोलू चौहान, दिनेश पटेल, विवेक जाटव, आकाश चौहान, लल्लू कोल, विजय चौहान, रामपति बियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें