फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने लगातार तीसरी बार पार किया 100 मिलियन टन का जादुई आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा/शक्तिनगर। एनसीएल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में बुधवार को 100.28 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर पुन: इतिहास दोहराया है। एनसीएल ने वर्ष 2018-19 में पहली बार 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार किया था और तब से लगातार तीसरे वर्ष एनसीएल ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के दौरान एनसीएल का यह प्रदर्शन एक शानदार उपलब्धि है। उल्लेखनीय है कि एनसीएल में 100 मिलियन टन का उत्पादन कार्य दक्षता और तकनीकी क्षमताओं में निरंतर वृद्धि का द्योतक है। वैश्विक महामारी की विषम परिस्थितियों के बावजूद 6.20 की वार्षिक बढ़त के साथ 100 मिलियन टन उत्पादन करने पर सीएमडी एनसीएल प्रभात कुमार सिन्हा, निदेशक कार्मिक विमलेंदु कुमार, निदेशक तकनीकी संचालन डॉ. अनिंद्य सिन्हा, निदेशक वित्त राम नारायण दुबे, निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना एसएस सिन्हा, मुख्य सतर्कता अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने एनसीएल परिवार को बधाई दी। विश्वास जताया कि एक बार पुन: कंपनी समय से पूर्व अपना वार्षिक लक्ष्य हासिल कर राष्ट्र की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सीएमडी पीके सिन्हा ने इस उपलब्धि का संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से दिया। उन्होंने इस विशिष्ट उपलब्धि का श्रेय एनसीएल कर्मियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा समेकित प्रयास, तकनीकी ज्ञान व समर्पण भाव को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें