फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़िया में दो ट्रेलर चोरी का कोयला बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया क्षेत्र में नंबर प्लेट बदलकर कोयला चोरी करने का मामला सामने आया है। शनिवार की रात उच्च क्षमता के दो ट्रेलरों (बड़े ट्रकों) में चोरी का कोयला बरामद होने के बाद प्रबंधन के अधिकारियों के साथ धंधेबाजों में खलबली मच गई है। बैरियर पर कागजात मांगे जाने के बाद चालक कोयला लदा ट्रेलर छोड़ भागे, तब जाकर मामले का उजागर हुआ।
विज्ञापन

एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र लैंको पावर प्रोजेक्ट अनपरा सहित अन्य प्रोजेक्टों को जरूरत के हिसाब से कोयले की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए रोजाना सैकड़ों ट्रेलर अंदर और बाहर होते हैं। शनिवार शाम खदान से कोयला भरकर दो ट्रेलर बैरियर पर पहुंचे। बैरियर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कागजात की मांग की गई तो चालकों ने वाहन को बगल में खड़ा कर कागज ले आने उतरे और भाग गए। इसी के बाद चोरी का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेलरों पर 50 टन के करीब कोयला लोड है। सूचना के बाद पहुंचे कोल प्रबंधन के अधिकारियों ने दोनों वाहनों के टायरों की हवा निकलवा दिया और सूचना पुलिस को दी। प्रबंधन अफसरों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही। उनका कहना था कि शुुरूआती पड़ताल में बड़े सिंडिकेट हाथ सामने आया है। उन्होंने बताया कि वाहनों के टायरों में हवा डलवाने के साथ भरे कोयले का तौल कराने के बाद थाने लाने की प्रक्रिया चल रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि नंबर प्लेट बदलकर इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें