अनपरा। मानसून की बारिश से प्रदेश के तापमान मे भारी गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। इससे बिजली की मांग भी करीब दो हजार मेगावाट की गिरावट आई है। इससे निगम काफी राहत महसूस कर रहा है।
गत दिनों से सूबे मे हो रही झमाझाम बारिश ने सूबे का मौसम ठंडा कर दिया है। मौसम मे आई नमी के कारण लोग काफी राहत महसूस कर रहें हैं। लोग ऐसी और कूलर का उपयोग अब ना के बराबर कर रहें हैं। अब लोगों का काम पंखे से चल जा रहा है। गत दिनो से भीषण गर्मी ने लोगों को हिला कर रख दिया था। इस वजह सक बिजली की मांग साढ़े 27 हजार मेगावाट के पार चली गई थी। बिजली की मांग को पूरा करने के दबाव मे निगम की ईकाईयों को फुल लोड पर संचालित किया जा रहा था। इस बीच ईकाईयां क्षमता से भी अधिक उत्पादन कर रहीं थी। प्रदेश का मौसम ठंडा होने के कारण प्रदेश मे बिजली की मांग करीब दो हजार मेगावाट कम हो गई, जिससे निगम ने थोड़ी राहत की सांस ली। शुक्रवार को सूबे मे बिजली की अधिकतम मांग 22639 मेगावाट और न्यूनतम मांग 11383 मेगावाट रही। देर शाम 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की सभी ईकाईयों से कुल 2343 मेगावाट और निजी क्षेत्र की 1200 मेगावाट की लैंको परियोजना से कुल 1123 मेगावाट पर उत्पादनरत रहीं।