सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस रहे डॉ. अश्वनी कुमार ने शुक्रवार को सीएमओ का कार्यभार ग्रहण किया। वहीं जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीके सिंह ने सीएमएस का कार्यभार ग्रहण किया। सीएमओ को कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व डॉ. अश्वनी कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद वे सीएमओ कार्यालय पहुंचे। जहां प्रभारी सीएमओ डॉ. आरजी यादव से कार्यभार ग्रहण कराया। इसके बाद वे निरीक्षण करने पीएचसी केकराही पहुंचे। यहां बड़ी लापरवाही सामने आई। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की ओर से पूर्व में दावा किया जाता रहा है कि यहां हेल्थ एटीएम से जांच होती है। हालांकि यहां निरीक्षण में सीएमओ ने हेल्थ एटीएम काे स्टाल करने और उपयोग में लाने का निर्देश दिया। यहां बेहतर साफ-सफाई, पौध रोपण के साथ ही सुविधाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया।