फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओबरा डी के लिए तोड़े जाएंगे दो हजार आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा में स्थापित होने वाले प्रदेश के पहले अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट लगाने को लेकर स्थानीय तापीय परियोजना काॅलोनी के बने आवासों को तोड़कर समतलीकरण करने की योजना है। परियोजना की जद में परियोजना कॉलोनी के सेक्टर 1,2,3,4,8 एवं 9 के लगभग दो हजार आवास आने का अनुमान है। काॅलोनी में स्थित लगभग छह हजार से अधिक हरे पेड़ों की कटाई भी करनी पड़ेगी, जो नगर के पर्यावरण के लिए चिंता का विषय होगा।
विज्ञापन

बता दें कि सी परियोजना के तहत 660 मेगावाट की दो इकाइयों को लगाने के दौरान भी काॅलोनी के लगभग 4200 हरे पेड़ों को काटना पड़ा था। इस अल्ट्रा पावर की दो इकाईयों को लगाने के लिए पुराने आवासों को तोड़ने के साथ ही सेक्टर 09 रामलीला के पीछे स्थित परियोजना की जमीन भी जद में आने की संभावना है। परियोजना सूत्रों की मानें तो इस परियोजना के कर्मचारियों के लिए अंबेडकर स्टेडियम के सामने स्थित खाली पड़ी जमीन पर नए आवास बनाने की योजना तैयार की गई है। संभावना जताई जा रही है कि नए परियोजना में आवास बहुमंजिला बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें