फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 75 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को 75 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को कंटेनर ट्रक में भरकर हिमाचल प्रदेश से कोलकाता ले जा रहे थे। दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी (मुख्यालय) कालू सिंह व सीओ ओबरा डॉ. चारु द्विवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस व ओबरा थाने की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्राॅसिंग ओबरा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोका। हरियाणा नंबर की गाड़ी में 1550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदी थी। जांच में पकड़े जाने से बचने के लिए कई जाली दस्तावेज भी तैयार किए गए थे। इस दौरान पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कंटेनर बदेसरा स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है, मगर गाड़ी डेराबस्सी निवासी साहिब सिंह चलवाता है। यह शराब कंटेनर ट्रक में लोड करवाकर सिरमौर हिमाचल प्रदेश से कोलकाता ले जा रहे थे। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अंगरेज सिंह निवासी साहक, थाना गंडिया खेड़ी, (पंजाब) और रजोल कुमार निवासी लालपुर थाना बिहार (उन्नाव) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के अलावा साहिब सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया। पुलिस टीम में ओबरा थानाध्यक्ष अविनाश सिंह, सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ पाल, आबकारी निरीक्षक अनुपम सिंह, ओबरा थाने के निरीक्षक अपराध राजेश प्रसाद यादव, चौकी प्रभारी ओबरा कस्बा जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें