दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में मंगलवार को दो पक्षों में पुस्तैनी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इससे कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना परिजनों ने डायल 112 को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मीना (58) पत्नी मिश्रीलाल निवासी रजखड़ को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली के एसआई रामबचन यादव ने बताया कि दो पक्षों में जमीन विवाद में आपस में मारपीट हुई हैं जिसमें एक पक्ष से तीन तथा दूसरे पक्ष से चार लोग शामिल हैं। एक महिला को मामूली चोटें आई है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी लिखित तहरीर नही मिली है फिर भी अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।