दुद्धी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एमए, बीएड व एलएलबी सहित अन्य सेमेस्टर की द्वितीय, चतुर्थ तथा षष्टम की संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में विस्तार कर दिया है। अब परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 25 मई तक फॉर्म भर सकते हैं। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि 25 मई तक परीक्षा फॉर्म भरा जा सकता है।