फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की मड़ाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल हुए घायल, सात हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के महुरेसर गांव में बृहस्पतिवार को खलिहान में धान की मड़ाई करने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों तरफ से दो महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक, महुरेसर गांव के एक खलिहान में दो किसानों के धान की फसल रखी थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे दो किसान ट्रैक्टर से धान की मड़ाई पहले कराने को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगाें ने पहुंचकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं माना। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही चार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मारपीट में प्रथम पक्ष से राम प्रसाद, जीउती देवी, इंनर देवी और दूसरे पक्ष से नंदलाल, दिनेश और प्रेमसागर घायल हुए हैं। हिरासत में लिए गए दोनों तरफ से दो-दो लोगों का शांतिभंग में चालान करने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल राम प्रसाद का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें