फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो स्कूल बस सीज, पांच वाहनों का चालान

विज्ञापन
बच्चों को ले जाते टेम्पो का जांच करती परिवहन विभाग की टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। स्कूल वाहनों के मनमाने ढंग से संचालन पर रोक के लिए परिवहन विभाग मिशन सेफ फ्यूचर चला रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग की तीन टीमों ने रॉबर्ट्सगंज के साथ ही अन्य इलाकों में जांच कर पांच स्कूल वाहनों का चालान किया। मानक के विपरीत संचालन पर दो स्कूल बस सीज किए गए। चालान किए गए वाहनों में स्कूल बस और मैजिक शामिल है। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 11 अगस्त से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कुल 35 से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। इसमें स्कूली बस के साथ ही मैजिक, टेम्पो आदि शामिल है। वहीं अब तक सात स्कूल वाहन सीज किए गए हैं। अभियान के लिए गठित तीन टीमों में पहली टीम का नेतृत्व एआरटीओ प्रवर्तन सुधा सिंह, दूसरी टीम का नेतृत्व एआरटीओ प्रशासन कौशल सिंह कर रहे हैं। जबकि तीसरी टीम के रूप में यात्रीकर अधिकारी मनोज अभियान के तहत स्कूल वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें