फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कांवड़ में जल लेकर निकले विधायक, 12 दिन में तय करेंगे 419 किमी की दूरी

विज्ञापन
म्योरपुर में छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधायक की अगुवाई में काशी से गंगाजल लेकर पहुंचा कांवरियों का
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो के नेतृत्व में 130 कांवड़ियों का जत्था पहुंचा। विधायक के साथ पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ियों का ग्राम प्रधान ने स्वागत किया और भोजन की व्यवस्था की गई। यहां कुछ देर ठहरने के बाद जत्था आगे की यात्रा के लिए रवाना हुआ। कांवड़िया 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर 24 अगस्त को सीतापुर के चोरकी पानी महादेव का जलाभिषेक करेंगे। विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि कांवड़ियों का जत्था 13 अगस्त को वाराणसी के अस्सी घाट से गंगा जल लेकर निकला है। करीब 419 किलोमीटर की पदयात्रा 12 दिनों में पूरी कर सावन के चौथे सोमवार को चोरकी पानी महादेव पर गंगाजल अर्पित किया जाएगा। विधायक ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्हें काशी विश्वनाथ से जल लेकर चोरकी पानी महादेव पर अर्पित करने का स्वप्न आया था। तब वह सेना में कार्यरत थे और छुट्टी मिलने में कठिनाई होती थी। वर्ष 2022 में 45 दिन की छुट्टी मिलने पर उन्होंने 56 लोगों के साथ पहली बार यह पदयात्रा की, जिसे 10 दिनों में पूरा किया गया। इसके बाद लगातार पांच वर्षों से सावन में यह पदयात्रा जारी है और हर वर्ष कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। म्योरपुर ग्राम प्रधान की ओर से सभी 130 कांवड़ियों के लिए पंचायत भवन में दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान सुजीत अग्रहरी, अजय अग्रहरी, मोनू जायसवाल, आरुषि जायसवाल, भूपेंद्र गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें