फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ दो लुटेरे किए गए गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर में घेराबंदी कर पुलिस ने बाइक सवार दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उनके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और अक्छोर गांव में बीएसएनएल फ्रेंचाइजी के एक कर्मचारी से लूटे गए 18 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और बैग बरामद हुआ।

 पुलिस लाइन में एसपी शिव शंकर यादव ने गुरुवार को बताया कि 25 जून की सायं करीब छह बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्छोर गांव में  बाइक सवार दो बदमाशों ने बीएसएनएल फ्रेंचाइजी के एक कर्मचारी को तमंचा सटा कर 65 हजार नगद, विभिन्न कंपनियों के टापअप, मोबाइल फोन लूट लिया था।

घटना का पर्दाफाश करने के लिए एएसपी शंभूशरण यादव और सीओ सच्चिदानंद के नेतृत्व में टीम बनी थी। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे हिंदुआरी मेें मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाल केडी यादव और क्राइम ब्रांच के प्रभारी वीके सिंह, एसआई वेद प्रकाश यादव ने दो लुटेरों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे अमित उर्फ प्रदीप पांडेय निवासी कोइली बड़कागांव और दीपक उर्फ देवेंद्र अवस्थी निवासी रेलवे फाटक राबर्ट्सगंज के कब्जे से लूट के 18 हजार रुपये, बैग, मोबाइल फोन, एक तमंचा और एक कारतूस मिला   है।

दोनों का चालान कर उनकी बाइक सीज कर दी गई। एसपी ने  लूट का पर्दाफाश करने वाली टीम  को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें