फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ मामले मे एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के जिगना गांव में जुआ खेलते 22 लोगों को गिरफ्तारी के मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि दारोगा जयप्रकाश शर्मा, मुख्य आरक्षी नंदकिशोर को निलंबित कर सीओ को जांच सौंपा है। आरोप है कि दोनों ने क्षेत्र में होने के बावजूद की कोई सूचना नहीं दी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में स्वाट टीम, एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस ने ने जिगना गाव मे रामसिंह के मुर्गी फार्म हाउस छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने रामसिंह समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से ताश के 52 पत्ते, माल फड़ 789200 रुपया व जामा तलाशी 34800, 22 अदद मोबाइल, 01 स्कार्पियों, 01 बोलेरो व 04 अदद मोटर साइकिल बरामद हुई थी। इस मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया है। 06 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने हल्का दारोगा और सिपाही द्वारा जुआ अड्डे के बारे में पता कर कार्रवाई न करने के आरोप में दारोगा जय प्रकाश और सिपाही नंद किशोर को निलंबित कर दिया है । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दारोगा और सिपाही के क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, जुआ खेलने की पुष्टि होगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। कहा कि अपराध करने और उन्हें संरक्षण देने वालों को बक्सा नहीं जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें