फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत छह हुए घायल

Sun, 26 Mar 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
बठिंडा में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
विज्ञापन
हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की दोपहर सीमेंट व ईट लदे ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रकें आपस में बुरी तरह चिपक गई थीं। घटना में मृत संतलाल यादव (38) पुत्र पुरूषोत्तम यादव और गुड्डू (25) इलाहाबाद जिले के हड़िया निवासी हैं।


ट्रक पर सवार लालजी (35) पुत्र देवशाह, बैजनाथ (41) पुत्र राजरूप, धनसिंह (27) पुत्र देव प्रसाद, मंसूर अली (30) पुत्र शमसुल, बुधिराम (35) पुत्र साहेब सभी निवासी चपकी थाना बभनी व अजीम अंसारी (20) पुत्र सुल्तान अली निवासी गढ़वा को घायलावस्था में 108 एंबुलेंस से हिण्डाल्को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष हाथीनाला ने बताया कि हथवानी गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई है। सीमेंट का ट्रक हाथीनाला की ओर जा रहा था जबकि ईद लदा ट्रक रेणुकूट की ओर आ रहा था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को सड़क से किनारे लगवाया। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक ट्रक का टायर फटने की वजह से हुआ। घटना के बाद दोनों व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें