रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा हाथीनाला मार्ग पर गुरुवार की दोपहर हाईवा व बोलेरो की हुई टक्कर में बोलेरो सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी अभय नारायण तिवारी ने बताया कि बभनी के समीप एक हादसे में घायल हुए रामचंद्र उम्र 25 वर्ष निवासी बसंतपुर छत्तीसगढ़ को बोलेरो से राबर्ट्सगंज लेकर जा रहे थे। मुर्धवा से कुछ आगे बढ़ते ही विपरीत दिशा से आ रही हाईवा से बोलेरो टकरा गई। जिससे बोलेरो सवार जन्मेजय (20) निवासी कोटा थाना चोपन भी घायल हो गया। हादसे में बोलेरो का चालक बाल-बाल बच गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने दोनों घायलों को किसी तरह तत्काल हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया। जहां रामजन्म की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।