फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लकड़बग्घे के हमले में 10 वर्षीय बालक समेत दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्ष्रेत्र के नकटू पुलिया के पास लकड़बग्घे ने शुक्रवार की दोपहर में एक बालक और वृद्ध पर हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिंडारी गांव निवासी रामबली अपने परिवार के साथ बीजपुर से ट्रैक्टर पर सवार होकर मूल निवास स्थान पीआर जा रहे थे। उसके 10 वर्षीय पुत्र श्रवण उर्फ शिवम को लघुशंका लगी तो उसने नकटू पुलिया के पास ट्रैक्टर को रोक दिया।

बालक श्रवण लघुशंका के लिए थोड़ी दूर पर चला गया। इसी समय अचानक बालक चीखने लगा। इस पर रामबली माैके पर गया तो देखा लकड़बग्घे ने उसके बच्चे को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


उसने पत्थर मारकर किसी तरह लकड़बग्घे को भगाया। श्रवण के माथे को नोच कर लकडबग्घे ने जख्मी कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे धनवंतरी चिकित्सालय रिहंद नगर ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, लकड़बग्घे ने बालक के सिर पर प्रहार किया था। सिर पर काफी जख्म हो गया है।

शुक्रवार की शाम बीजपुर पुनर्वास प्रथम निवासी बुजुर्ग हीरा गुप्ता (61) जंगल में बकरी चरा रहे थे। तभी लकड़बग्घे ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उनकी चीख सुनकर अन्य चरवाहों ने वहां पहुंचकर जान बचाई। लकड़बग्घा जंगल की तरफ भाग गया।

इस संबंध में जरहा रेंजर रमेश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली है। अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। लकड़बग्घे की खोजबीन में टीम लगाई गई है। भगाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित का कागजी कार्रवाई कर आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें