फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नगर में दो पार्किंग स्थल चिह्नित, व्यवसायिक वाहनों से लेंगे शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका प्रशासन सिर्फ उन्ही व्यवसायिक वाहनों से शुल्क वसूलेगा, जो नगरीय क्षेत्र से संचालित किए जाएंगे। नगर क्षेत्र में कहीं भी बैरियर लगाकर शुल्क नहीं वसूला जाएगा। जल्द ही व्यावसायिक वाहनों से शुल्क वसूली का रेट निर्धारित किया जाएगा। व्यावसायिक वाहनों के संचालन के लिए नगर में दो पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका सोनभद्र की हाल ही में हुई बोर्ड की बैठक में पार्किंग शुल्क लेने का निर्णय लिया गया है। जिस पर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 2012 से पहले नगर में पार्किंग शुल्क वसूला जाता था। 2012 में सपा की सरकार बनने पर वह स्वयं राबर्ट्सगंज में पार्किंग शुल्क को बंद कराया था।
शासनादेश का उन्होंने हवाला देते हुए बताया है कि नगर में व्यापारिक उद्देश्य से आने वाले उन्हीं वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूला जा सकता है जो नगर पालिका की तरफ से बनाए गए पार्किंग स्टैंड पर वाहन पार्क करेंगे। वहां शौचालय, पेयजल की सुविधाएं भी होनी चाहिए। पूर्व विधायक ने इस प्रस्ताव पर पुन: विचार करने और पार्किंग शुल्क पर प्रतिबंध लगाएं जाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव का कहना है कि राबर्ट्सगंज नगर में रामसरोवर तालाब के पास वाहन पार्किंग स्थल बनाया गया है। यहां शौचालय, यूरिनल एवं पेयजल की व्यवस्था है। दूसरा अस्थायी वाहन पार्किंग स्थल बढ़ौली चौक के समीप बनाया जाएगा। यहां से टेम्पो सहित अन्य वाहन सवारी बैठा सकेंगे और यहां जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बताया कि नगर पालिका प्रशासन सिर्फ उन व्यवसायिक वाहनों से शुल्क वसूल करेगा, जिसका संचालन नगरीय क्षेत्र से होते हुए किया जा रहा है। बाहरी वाहनों पर शुल्क नहीं लगेगा। न कहीं नगर क्षेत्र में बैरियर लगाकर शुल्क वसूला जाएगा। बताया कि अभी टेम्पो या अन्य व्यवसायिक वाहनों से कितना शुल्क लिया जाएगा, अभी इसका निर्धारण नहीं हुआ है। जल्द ही बैठक करते हुए शुल्क तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें