केकराही। करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव में 19 फरवरी 2020 को अखिलेश की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया हत्या के मामले में बारी महेवा गांव निवासी विजेंद्र और रजत सिंह निवासी घरवाह थाना जमालपुर मिर्जापुर वंचित चल रहे हैं। आरोपी एक माह के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करेंगे तो उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।