खलियारी । रायपुर थाना क्षेत्र के बेऊवां गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक युवक गंभीर तरह से घायल हो गया है। रमाशंकर पुत्र स्व:दुबारी जायसवाल 18 वर्ष मजदूरी का काम करता है।आज रामबहाल यादव के पुराने कच्चा मकान को जमीदोज कर (समतलीकरण ) रहा था।दोपहर लगभग दो बजे काम करते समय अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गई, जिससे बुरी तरह से घायल हो गया। तत्काल एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल वैनी ले जाया गया जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।