फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध: बीएचयू से आई दो और जांच रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू से आई दो और जांच रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटरों से ठहरे चार और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिले में कोरोना पॉजीटिव का अभी तक कोई केस सामने नहीं आया है। गैर प्रांतों और जनपदों से यहां आने पर विभिन्न स्थानों पर बने 27 क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए 1685 से अधिक लोगों में से 20 लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए थे। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। दोनों निगेटिव है। शुक्रवार को चिकित्सकों की चार टीमें क्वारंटीन सेंटरों में खांसी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर सैंपल कलेक्ट करने में पूर दिन जुटी रही। टीम ने शुक्रवार को भी चार लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा।
विज्ञापन

उधर, जिले से सटे राज्यों व जनपदों की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। खासतौर से मिर्जापुर जिले की सीमा पर जांच तेज कर दी गई है। कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन के करीब दो सप्ताह गुजर चुके हैं। इस दौरान क्वारंटीन सेंटरों पर ठहराए गए लोगों के स्वास्थ्य की निरंतर जांच की जा रही है। शु्क्रवार को भी चार लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका सैंपल लिया गया है और उसे जांच के लिए बीएचयू भेज दिया गया है। राबर्ट्सगंज समेत अन्य जगहों पर बने कुल 27 क्वांरटीन सेंटरों पर 1685 से अधिक लोगों को ठहराया गया है, जिन्हें नियमित रूप से भोजन देने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जिला अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. केके सिंह ने बताया कि जो भी सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए थे, उनमें से दो की रिपोर्ट आ गई है। दोनों निगेटिव है। उन्होंने बताया कि अभी अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा शुक्रवार को चार और लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। उधर सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों के आवागमन पर सघन निगरानी रखी जा रही है। खासकर मिर्जापुर की सीमा पर पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें