फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किट की जांच में डेंगू के दो और संदिग्ध मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना हो रही डेंगू की जांच में शुक्रवार को बभनी और रेणुकूट के एक-एक मरीज को डेंगू संदिग्ध पाया गया है। दोनों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके सैंपल एलाइजा जांच के लिए जिला अस्पाल भेजे गए हैं। उधर, डेंगू मरीजों वाले इलाके में बचाव व राहत कार्य के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियों के लिए अति संवेदनशील क्षेत्र म्योरपुर में लगातार नए मरीज मिल रहे हैं। तीन दिनों में दस से अधिक संदिग्ध मिले हैं। इस बीच शुक्रवार को भी दो संदिग्ध पाए गए। लक्षणों के आधार पर किट से की गई जांच में बभनी निवासी ललिता (35) पत्नी शैलेश और मुर्धवा रेणुकूट निवासी राधिका (37) पत्नी सरोज डेंगू पॉजिटिव मिलीं। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने कहा कि उनके स्तर से लोगों को जागरूक करने के साथ ही एहतियात बरतने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें