फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दो पुल, एक चेकडैम और बंधी टूटे 

Fri, 15 Jul 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
कोन क्षेत्र में पांडु नदी का निरीक्षण करते एसडीएम कैलाश सिंह।
विज्ञापन
 चोपन ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार की रात हुई बारिश से दो पुल, एक चेकडैम और एक बंधी बह गई। इससे छह गांवों के करीब चार हजार लोग पानी से चौतरफा घिर गए हैं। कई लोगों के कच्चे मकान भी धराशायी हो गए। यूपी-झारखंड को जोड़ने वाले पांडु नदी पर स्थित पुल पर भी डूब गया। इससे करीब आठ घंटे (सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे)तक यातायात बाधित रहा। एसडीएम सदर कैलाश सिंह ने पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अफसरों के  साथ मौका मुआयना किया  लेकिन मरम्मत कार्य नहीं शुरू हो सका। लोहिया गांव पिपरखांड़ के प्रधान विजय कुमार शर्मा ने एक रपटे के पास मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



गुरुवार की रात दक्षिणांचल में झमाझम बारिश हुई। इससे पांडु नदी में अचानक पानी आने से जहां झारखंड को जोड़ने वाले दोनों पुल पर ऊपर से पानी बहने लगा। लोहिया ग्राम पिपरखाड़ को जाने वाले दो पुल बह गए। नौडिहा गांव का एक तालाब और दो छोटे-छोटे बांध भी टूट गए। इससे कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर पानी आ गया। पिपरखाड़ के चमरखोइया बांध में ओवरफ्लो से दरार पड़ गई और दरार से पानी निकलने लगा। केवाल-पीपरखाड़ संपर्क मार्ग में बने दोनों पुल को बहा दिया, जिससे मार्ग से छह गांवों पिपरखांड़, भालूकूदर, केवाल, सरैया, सतदुआरी, कुड़वा का आवागमन ठप हो गया है। बारिश से सलैयाडीह, चाचीकला, पीपरखाड़ में कई लोगों के कच्चे मकान भी धराशायी हो गए। बारिश से शुरू हुई तबाही की सूचना पर सदर एसडीएम कैलाश सिंह ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया। साथ ही हुई क्षति के बारे में डीएम को मोबाइल से जानकारी दी। एसडीएम ने अधिकारियों को जल्द मरम्म्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।


हालांकि अफसर मौके पर निरीक्षण कर लौट गए। बाद में पिपरखांड़ के ग्राम प्रधान ने अपने स्तर से ही एक चेकडैम के पास मिट्टी गिरवाना शुरू करा दिया ताकि आवागमन शुरू हो सके। सिंगरौली प्रतिनिधि के अनुसार धरौली गांव में बारिश से बाढ़ का पानी कई घरों में घुस गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मकानों को खाली करा दिया है और पंचायत भवन में प्रभावित लोगों को ठहराया गया है। चितरंगी में भी बाढ़ के हालात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें