फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो नाबालिग बहनें संदिग्ध हाल में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो सगी नाबालिग बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई हैं। 40 घंटे बाद भी उनका पता न चलने से परिजन सहमे हैं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्ष और 13 वर्ष की सगी बहनें बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह दोनों बहनों ने खाना बनाकर पूरे परिवार को खिलाया। इसके बाद रात बारह बजे के करीब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह करीब पांच बजे जब घर के लोग उठे तो दोनों नाबालिग बहनें नजर नहीं आई। घर वालों ने काफी खोजबीन किया, मगर वो कहीं नहीं मिली। थक हार कर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। नाबालिग बहनों के पिता ने बताया कि रात बारह बजे तक दोनों घर पर ही थी। दोनों राबर्ट्सगंज नगर के एक स्कूल में क्रमश: कक्षा-10 व नौ में पढ़ती हैं। पुलिस पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी कृष्णानंद राय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लापता किशोरियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें