फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मानव तस्करी गिराेह के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नाबालिग लड़कियों की तस्करी कर कई राज्यों में शादी की आड़ में बेचने का काम करने वाले गिरोह के दो मास्टरमाइंड दबोचे गए हैं। एसपी अभिषेक वर्मा ने उन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। पूछताछ में इस गिरोह का अंतरराज्यीय नेटवर्क सामने आया है। सोनभद्र सहित यूपी के कई जिलों और पड़ोसी राज्यों से नाबालिग लड़कियों को ले जाकर बेचे जाने की भी जानकारी मिली है। गिरोह में सक्रिय भूमिका निभाने वालों की तरफ से कई जगह शादी रचाकर उन्हें एजेंट बनाए जाने और उनके जरिये नाबालिग लड़कियों-गरीब परिवारों को झांसे में लेने की भी बात पता चली है। पुलिस गायब की गई लड़कियों और गिरोह से जुड़े दूसरे सदस्यों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रभारी रामदरश राम और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली से जुड़े चुर्क पुलिस चौकी के प्रभारी धर्मनारायण भार्गव की अगुवाई वाली टीम ने इनामी मानव तस्करी का आरोपी छपका पावर हाउस के समीप निवासी सुनील दास और रॉबर्ट्सगंज के हर्षनगर में रह रही रानू बेगम को छपका पावर हाउस के पीछे स्थित एक मकान पर दबिश देकर दबोचा। बताया कि विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया था कि दोनों एक संगठित मानव तस्करी गिरोह के सदस्य हैं, जो नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर घर से ले जाते हैं और विभिन्न राज्यों में धन लेकर जबरन विवाह कराने व बेचने का कार्य करते हैं। यह भी पता चला है कि कई पीड़िताओं को उनकी इच्छा के विरुद्ध यूपी से दूसरे राज्यों में ले जाकर कई बार अलग-अलग व्यक्तियों के साथ जबरन विवाह कराया गया और हर बार इसके एवज में अच्छी-खासी धनराशि की वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें