फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से दो मजदूरों की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के कसया खुर्द गांव के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में छह श्रमिक घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

झकाही में सोलर पाॅवर प्लांट का निर्माण चल रहा है। इसे ग्रिड से जोड़ने के लिए पसही विद्युत उपकेंद्र तक 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइन खींची जा रही है। बृहस्पतिवार की रात काम खत्म होने के बाद मजदूर ट्रैक्टर ट्राॅली से पसही उपकेंद्र लौट रहे थे। मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर कसया खुर्द गांव में मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में ट्रॉली पर सवार मजदूर उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने सभी मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के कनंग दादौन दुधौना निवासी सोन पाल (24) और अभिषेक मिश्र (26) को मृत घोषित कर दिया। छह अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें अंकित वर्मा और प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बताई गई है। करमा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृत मजदूरों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें