फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली गिरने से दो की मौत, तीन झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। तीन अन्य महिलाएं झुलस गईं। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे बहुआर गांव के बढौना टोला में महिलाएं कच्चे मकान के अंदर घरेलू कामकाज में लगी थीं। इस दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से फुलवा (48) पत्नी लालजी और महाराजी (40) पत्नी छोटेलाल झुलस गईं। गांव की तीन अन्य महिलाएं भी बिजली की चपेट में आईं। आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने फुलवा और महाराजी को मृत घोषित कर दिया। अन्य झुलसी महिलाओं को उपचार के बाद छुट्टी दे गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें