फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पैसे के विवाद में हुई थी मैनेजर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में मंगलवार की रात स्पा सेंटर के मैनेजर की हत्या पैसे के लेनदेन में हुई थी। घटना का खुलासा करते हुए एसपी निवेदिता गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि एएसपी शिव कुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह परिहार व पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया कि स्पा सेंटर विंध्यनगर रोड बैढ़न के मैनेजर सिकंदर रविदास की हत्या करने की सूचना पर पहुंची पुलिस को स्पा सेंटर की गैलरी में काफी खून मिला। सिकंदर रविदास मृत पड़ा था। उसके सिर में पीछे व सामने की तरफ कई जगह गंभीर चोट थी व खून निकल रहा था। कुछ दूरी पर एक लोहे का तवा पड़ा हुआ था, जिसमें खून लगा था। आरोपी शिवम मिश्रा हत्या कर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तत्काल शहर के सभी थाना प्रभारियों को सूचित करते हुए टीमें रवाना की गईं। बरगवां के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पैसों के विवाद में सिकंदर रविदास की हत्या करने की बात उसने स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को रिमांड पर लेकर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें