फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में दो की मौत

Thu, 05 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी के जंगल में बुधवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे। सूचना पर डाला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परासपानी गांव के रहने वाले सुरेश (23) पुत्र रवि शंकर, रामप्रीत (24) पुत्र पारसनाथ और नान्हक (40) पुत्र महावीर बुधवार की शाम किसी काम से एक ही बाइक से तेलगुड़वा बाजार गए थे। वहां से तीनों रात में लौट रहे थे। इस दौरान करीब सवा नौ बजे परासपानी के जंगल में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर उनकी बाइक रेणुकूट की ओर से आ रहे एक व्यक्ति की बाइक से टकरा गई।

हादसे में सुरेश और रामप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नान्हक और दूसरे बाइक पर सवार अनिल (30) पुत्र लालता और रविशंकर (35) पुत्र समरजीत निवासी सोढ़ी थाना गढ़वा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेेश व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी होते ही मृतकों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद सड़क पर शवों के पड़े रहने से जाम की स्थित हो गई थी।
विज्ञापन


राजमार्ग से गुजर रहे ट्रक वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो डाला चौकी इंचार्ज हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां उन्होंने पहले घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि घायलों को उपचार के लिए कहां ले जाया गया, इसका पता नहीं चल सका। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया था।

 वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों का शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।

उधर,दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई। यह संयोग रहा कि हादसे में सभी बाल-बाल बच गए। ट्रक रेणुकूट की ओर जा रहा था। उसके चालक समोद पुत्र हरदयाल ने बताया कि वह दुद्धी सामान लेकर आया था। घटना की सूचना      पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें