फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो की मौत

Fri, 19 Jun 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को एक बार फिर बिजली कहर बनकर गिरी। बिजली की चपेट में आने से किशोरी समेत दो की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए संबंधित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 केकराही संवाददाता के अनुसार शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब बिजली की जद में आने से बल्ली की पत्नी संता (28) और दस वर्षीय पुत्री रिशु गंभीर रुप से झुलस गई।

दोनों को जबतक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, रिशु की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रुप से झुलसी संता को उपचार के लिए पीएचसी केकराही में भर्ती कराया गया। अचानक हुए इस हादसे से लोग दहशत में थे। साथ ही बल्ली के घर का माहौल गमगीन हो गया था।
विज्ञापन


मधुपुर संवाददाता के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर के खथपथरा टोला निवासी एक व्यक्ति के घर रिश्तेदारी में आया अधेड़ नान्हू यादव (55) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। नान्हू मूलरूप से चंदौली जिले के सहाबगंज थाना क्षेत्र के चितपुरवा गांव का निवासी था।


 करमा संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव में दोपहर एक बजे के करीब हल्की बारिश के दौरान अचानक बिजली घर के आंगन में जा गिरी। परिणामस्वरुप आंगन में बैठी शांति (45) पत्नी देवनाथ झुलस गई।

इस वाकये के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल केकराही पीएचसी में ले जाकर महिला को भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटना करमा थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव की है।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली जा गिरी और घर के बगल में कार्य कर रहे अशोक (30) पुत्र श्याम बिहारी अचेत हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें