काफी प्रयास के बाद बंधी में डूबी बहनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से मां, पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता दहाड़ मारकर बिलखने लगा। बोला कि हम बहुत ही अभागे हैं। वहीं, रामपुर बरकोनिया एसओ हेमंत सिंह ने बताया कि डूबने से दो बहनों की मौत हुई है। उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।